{"_id":"5b8ad7f742c792465274be6c","slug":"91535825911-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरगिरी में किसान की मौत, पत्नी व बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरगिरी में किसान की मौत, पत्नी व बेटा घायल
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। बारिश में मकान की कच्ची छत ढहने से शनिवार की सुबह किसान दंपति और बेटा मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे मशक्कत कर सभी को को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में किसान की मौत हो गई। पत्नी व बेटा को अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गांव निवासी बिंदा अवस्थी का बेटा मिथिलेश (40) खेतीबाड़ी कर घर गृहस्थी चलाता था। शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सभी लोग खाना खा रहे थे। पास ही पत्नी साधना (35) व बेटा सत्यम (10) भी थे। अचानक घर की छत भरभरा कर ढह गई। मलबे में तीनों दब गए। चीख-पुकार पर पड़ोसी व
ग्रामीण पहुंचे। साधना और सत्यम को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी थी। किसान को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने मृत घोषित कर शव को मुर्दाघर में रखवाया। किसान के तीन बेटे अश्विनी, सुंदरम, सत्यम और एक छह साल की बेटी राखी है। घटना के वक्त बड़ा बेटा अश्विनी स्कूल गया था। सुंदरम और राखी घर के बाहर खेल रहे थे। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि हादसे की सूचना राजस्व कर्मियों को दी गई है।
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
26- किसान की फाइल फोटो
27- बनरसी गांव में हादसे के बाद शोकाकुल परिजन।
बारिश में छत ढही, किसान की मौत
ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गांव में शनिवार सुबह हुआ हादसा
मलबे में दबकर पत्नी व बेटा चुटहिल,
अमर उजाला ब्यूरो