{"_id":"5b8054d742c792465f7cf073","slug":"91535136983-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बताया अंग्रेजी सीखने का आसान तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बताया अंग्रेजी सीखने का आसान तरीका
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। निरीक्षण पर पहुंचे जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के बीच खासा वक्त बिताया। जहां उन्होंने बच्चों से पठन-पाठन के विषय में जानकारी मांगी। डीएम ने बच्चों से अंग्रेजी वर्णमाला के बारे पूछा। अंग्रेजी के साथ बच्चों की अहसजता को भांप कर डीएम ने उन्हें अंग्रेजी सीखने की आसान ट्रिक बताई।
डीएम ने बच्चों को बताया कि जितनी ज्यादा से ज्यादा वस्तुओं के शब्दार्थ हिंदी-अंग्रेजी में याद कर लेंगे, अंग्रेजी उतनी आसान होती चली जाएगी। उन्होंने बच्चों को बताया कि अपने आसपास दिखने वाली हर चीज की अंग्रेजी याद करने की कोशिश करें। बस अंगे्रजी बोलना और पढना एकदम आसान हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने ग्राम
प्रधान को स्कूल भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बच्चों से मुखातिब होने के बाद गांव के विकास कार्यो का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गांव को ओडीएफ किए जाने के निर्देश दिए। गांव में स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरुक किया। उन्होंने ग्राम प्रधान को नाली से कचरा और घूर हटवाने के निर्देश दिए। गांव के जर्जर रास्तों को ठीक कराने के लिए उन्होंने तीन दिन में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। रामपुर से थवई मार्ग का नवीनीकरण करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने थवई मंदिर का सुंदरीकरण करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने बताया अंग्रेजी सीखने का आसान तरीका
- परिषदीय विद्यालय के बच्चों को बताया अंग्रेजी बोलने और पढ़ने का नुस्खा
अमर उजाला ब्यूरो