फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   अतिक्रमण में चार मुख्य मार्गों पर फोकस

अतिक्रमण में चार मुख्य मार्गों पर फोकस

Sat, 21 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण में चार मुख्य मार्गों पर फोकस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार से फिर चलेगा। इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति प्रशासन ने खत्म कर दी है। फिलहाल शहर के चार मुख्य मार्गों पर फोकस किया गया है। प्रशासन की दलील है कि अभियान मास्टर प्लान के साथ शहर की सहूलियत और भौगोलिक स्थितियों के मुताबिक चलाया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उन्हें शहर के नक्शे में दर्ज नाले और सड़कों को अपने मूल स्वरूप में लाना है। इसमें जो भी कब्जे होंगे ढहा दिए जाएंगे। घनी आबादी के क्षेत्र में सड़क का न्यूनतम मानक 12 मीटर है। हालांकि जहां ज्यादा आवश्यकता महसूस हुई वहां इसे दस मीटर पर भी रखा जा सकता है।

प्रशासन ने शहर के नउवाबाग से लोधीगंज रोड के लिए 22 मीटर का मानक फिलहाल तय किया है। सदर अस्पताल से पत्थरकटा चौराहे तक 15 मीटर एवं पत्थरकटा से रेलवे क्रासिंग तक 16 मीटर सड़क ली जानी है। शहर की आईटीआई रोड के लिए 16 मीटर का मानक है। बाकरगंज से हुसैनगंज बाईपास तक की रोड के लिए 20 मीटर का मानक है। ज्वालागंज से राधानगर चौराहे तक की रोड के लिए मास्टर प्लान के मुताबिक रहे 40 मीटर के मानक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हालांकि इस मार्ग के लिए नए मानकों पर दोबारा सर्वे चल
विज्ञापन


रहा है। दो दिन में यह सर्वे रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। मुख्य मार्गों के साथ ही शहर के अंदर की बस्तियों में भी अतिक्रमण अभियान पहुंचेगा। अभियान का विरोध कर रहे लोगों के प्रति प्रशासन का यह मत है कि किसी मुहल्ले में इतनी चौड़ी सड़क तो होनी ही चाहिए कि कभी आग लगने की स्थिति में दमकल गाड़ी मौके तक पहुंच सके या कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन की गाड़ियों की पहुंच हो सके। साथ ही आम लोगों का भी आवागमन सुलभ हो सके। एसडीएम और सीओ ने शाम चार बजे से शहर में भ्रमण करके जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि शहर का मास्टर प्लान का सर्वे करने के लिए एसडीएम, सीओ , लोक निर्माण विभाग, आवास विकास और जल निगम के साथ नगर पालिका को जिम्मेदारी दी गई है। इन अधिकारियों की टीम को शहर के हर मार्ग का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही शहर का मास्टर प्लान निर्धारित किया जाएगा। टीम का नेतृत्व एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी कर रहे हैं।



कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह ने बस स्टाप के पास अपनी बाउंड्री गिरवा दी। उन्होंने कहा कि अभियान जनहित में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को वह अपनी पत्थरकटा स्थित इमारत को भी प्रशासन के लाल निशान की सीमा तक स्वयं गिरवा देंगे

नहीं रुकेगा अभियान, शहर के चार मुख्य मार्गों पर फोकस
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नक्शे में दर्ज नाले और सड़कों को उनके मूल स्वरूप में लाना है
शहर के अंदर की बस्तियों में भी चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed