फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   84 plots of industrial area become vacant, will be allotted to entrepreneurs

Fatehpur News: औद्योगिक क्षेत्र के 84 भूखंड हुए रिक्त, उद्यमियों को होंगे आवंटित

Thu, 06 Feb 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
84 plots of industrial area become vacant, will be allotted to entrepreneurs
फतेहपुर। जिले में लघु और मध्यम उद्योग लगाने के लिए जिला उद्योग विभाग ने पांच स्थानों से 84 भूखंडों को निरस्त करके खाली करा लिया है। इन भूखंडों को जल्द ही उद्यमियों के लिए आवंटित किया जाएगा। वहीं चकहाता और सदुवापुर औद्योगिक क्षेत्र से पहले ही 72 भूखंड रिक्त कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में डेढ़ दशक पहले उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आठ स्थानों को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया। हर औद्योगिक क्षेत्र में 40 से 50 जमीनों के कुल 360 भूखंड उद्योगों के लिए तैयार किए गए। इन भूखंडों को उद्योग लगाने के नाम पर लोगों ने आवंटित भी करा लिया, लेकिन उद्योग स्थापित नहीं किए। विभाग ने भी भूखंड में उद्योग स्थापित करने पर न जोर दिया और न ही निरस्त करने की औपचारिकताएं पूरी कीं। इस कारण अधिकांश भूखंडों पर उद्योग स्थापित नहीं हुए। सड़क समेत मूलभूत सुविधाएं भी खस्ताहाल हो गई। दो-दो ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद उद्यमियों को जमीन उपलब्ध नहीं हो पाईं। शासन से लेकर प्रशासन के गंभीर होने पर भूखंडों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने चकहाता और सदुवापुर ने अपने 72 भूखंड पहले ही सरेंडर कर दिए थे। जिला उद्योग विभाग की ओर से 5 औद्योगिक क्षेत्र से 84 भूखंड निरस्त करके रिक्त करा लिए गए हैं। अब आवंटन की प्रक्रिया 15 से 20 फरवरी से शुरू होगी। रिक्त भूखंडों का आवंटन कई चरणों में होगा। इसके बाद उद्योग स्थापित होने से रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed