फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पुरानी पेंशन बचाओ मंच करेगा तीन दिनी कार्य बहिष्कार

पुरानी पेंशन बचाओ मंच करेगा तीन दिनी कार्य बहिष्कार

Sat, 25 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बचाओ मंच करेगा तीन दिनी कार्य बहिष्कार
फतेहपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बचाओ मंच ने शुक्रवार को स्काउट भवन में 29 से प्रस्तावित तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार की रणनीति तैयार की। इसमें तीन तहसीलों में संगठन का विस्तार किया गया। अनुराग मिश्रा सदर, जीतेंद्र वर्मा बिंदकी तथा खागा तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी अशोक सिंह को सौंपी गई। शुरुआती दो दिन कार्य बहिष्कार करते हुए ़मुख्यालय और अंतिम दिन जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन तय हुआ।
विज्ञापन


कार्य बहिष्कार को सफल बनाने के लिए तहसील अध्यक्ष और संयोजक बनाए गए। सदर तहसील में संयोजक दुर्गेश यादव को, बिंदकी तहसील में जयकुमार यादव और खागा तहसील में श्याम प्रकाश तिवारी को संयोजक बनाया गया। तय हुआ कि तीनों दिन कार्य बहिष्कार कर सुबह 11 बजे से धरना-प्रदर्शन होगा। अंतिम दिन 31 अगस्त को जिले भर के कर्मचारी नहर कालोनी में सुबह 11 बजे से धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट में
विज्ञापन



डीएम को ज्ञापन देंगे। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली एकजुटता पर ही निर्भर है। जिला संयोजक अशोक कुमार ने कहा कि यह लड़ाई कर्मचारियों के आनबान और शान की है। संचालन जिला सह संयोजक विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर लाल देवेंद्र प्रताप सिंह सिंह, लवकुश, विजय त्रिपाठी, हरिशंकर शुक्ला, अरुणेश यादव, छंगूलाल, राजकुमार श्रीवास्तव, रामखेलावन और सभी तहसीलों के अध्यक्ष और संयोजक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-35- मंच की बैठक में रणनीति बनाते हुए।

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लामबंद
पुरानी पेंशन बचाओ मंच करेगा तीन दिनी कार्य बहिष्कार
- अनुराग, जितेंद्र, अशोक सिंह बने तहसील अध्यक्ष
- शुुरुआती दो दिन तहसील मुख्यालय में होगा धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed