फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   खंभे से लाइन जोड़ रहे किसान की करंट से मौत

खंभे से लाइन जोड़ रहे किसान की करंट से मौत

Tue, 13 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खंभे से लाइन जोड़ रहे किसान की करंट से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विजयीपुर (फतेहपुर)। खंभे से तार जोड़ते वक्त करंट की चपेट में आने से मंगलवार दोपहर करीब एक बजे किसान की गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने लाइन जुड़वाने वाले घर के मुखिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया और शव को कब्जे में लिया है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के मीनातारा निवासी रामपाल निषाद का बेटा अंबर निषाद (40) कृषि और मजदूरी करके परिवार का जीवनयापन करता था। भाई दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पड़ोसी गांव चंदनापुर निवासी सुकरू निषाद दोपहर अंबर को घर से ले गया था। ग्रामीणों ने दोपहर एक बजे खंभे से अंबर के गिरने की सूचना दी। तब वे लोग मौके पर पहुंचे। खंभे से तार जोड़ते वक्त करंट लगने से गिरा था। उसकी मौके पर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना 100 नंबर में दी गई। पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। परिजनों ने आरोप लगाया कि अंबर बिजली का काम नहीं जानता था। इसके बावजूद सुकरू ने जबरदस्ती उसे खंभे में चढ़ा दिया था। तभी करंट लगने से हादसा हुआ है। वह घर का सबसे बड़ा बेटा था। उससे छोटे दुर्गा प्रसाद, मलखान भाई और तीन बहनें मालती शादीशुदा, रन्नो, सन्नो अविवाहित हैं। घटना से पत्नी बिटान देवी रो-रो कर बदहवास हो गईं। उसका एक दस साल का बेटा सनुज कुमार है। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed