फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जीएसटी के विरोध मे आज बंद रहेगा बाजार

जीएसटी के विरोध मे आज बंद रहेगा बाजार

Thu, 29 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध मे आज बंद रहेगा बाजार
जीएसटी के विरोध में आज बंद रहेगा बाजार
विज्ञापन


फतेहपुर। एक जुलाई से लागू हो रहे जीएसटी के विरोध में व्यापारी संगठनों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। व्यापार मंडल मिश्रा गुट और कंछल गुट ने अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इससे जीएसटी के विरोध में शुक्रवार को बाजार बंद रहेगा।

जिला उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि जीएसटी के विरोध में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने बंदी का आह्वान किया है। तीस जून को बाजार बंद कर व्यापारी केंद्र सरकार की व्यापारी विरोधी नीति का विरोध करेंगे। गुरुवार को इसके लिए व्यापारी नेता दुकानों में पहुंचकर व्यापारियों से मिले। इन्होंने बंदी को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला महामंत्री नरिंदर सिंह रिक्की, नगर अध्यक्ष सत्य भगवान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज घायल, जिला उपाध्यक्ष अंकित मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष संध्या त्रिपाठी, मनोज शिवहरे, नीतू वेदी, पप्पू जैन, विमल गुप्ता, दिलीप मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि जीएसटी के खिलाफ प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजेगा। इन्होंने व्यापारियों से अधिक संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया।


खागा प्रतिनिधि के अनुसार जीएसटी के विरोध में व्यापार मंडल ने शुक्रवार को बाजार बंद करने का ऐलान किया है। व्यापारियों ने बताया कि पटरी दुकानों समेत सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश पांडेय और महामंत्री हरी गुप्ता ने बताया कि जीएसटी से छोटे व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- ग्राहकों को हो सकती है दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed