फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   80-page charge sheet filed in matrimonial website fraud case.

Fatehpur News: वैवाहिक वेबसाइट के जरिये धोखाधड़ी के मामले में 80 पेज की चार्जशीट दाखिल

Sun, 28 Jun 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
80-page charge sheet filed in matrimonial website fraud case.
फतेहपुर। शहर के राधानगर इलाके से संचालित यूनिक रिश्ता डॉट कॉम वैवाहिक वेबसाइट के जरिये लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में 80 पेज की चार्जशीट दाखिल (आरोप पत्र) दाखिल किया है। इस मामले में तीन महिलाओं समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपी जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के वसई विरार निवासी सागर राधेश्याम गुप्ता और कासगंज निवासी संदेश कुमार के मामले में जांच के दौरान 31 मार्च को राधानगर देवीगंज मिलाप कोठी स्थित राजेश पांडेय के घर पर छापा मारा था। यहां तीसरी मंजिल पर किराए के कमरे में चल रहे साइबर गिरोह पकड़ा गया था। यहां यूनिक रिश्ते डॉट कॉम के नाम से फर्जी फर्म संचालित पाई गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से छत्तीसगढ़ के बलोदा बाजार निवासी आदित्य यदु, मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी अनिल कुमार, छत्तीसगढ़ निवासी दिनेश कुमार बंजारा (हाल पता आरके नगर, सीसामऊ), ललौली क्षेत्र की नीलम, राधानगर बहुआ पुलिया की तनु शर्मा और कांधी की श्रेया मिश्रा को गिरफ्तार किया था। जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपियों की जमानत जिला स्तर पर खारिज हो चुकी है। विवेचक ने कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में करीब 80 पन्नों में आरोपियों की भूमिका का उल्लेख किया है और 40 गवाह बनाए गए हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक मो. कमर खान ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।





हाईकोर्ट में मुख्य आरोपी के खिलाफ पुलिस दाखिल करेगी जवाब
वैवाहिक वेबसाइट से जुड़े इस धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी आगरा निवासी अमित है। वह अधिवक्ता बताया जा रहा है। अमित ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि उसे फर्जी तरीके से फंसाया गया है। वहीं पुलिस ने केवल कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य आरोपियों के कथित कबूलनामे के आधार पर उसे आरोपी बनाया है। मामले की सुनवाई 29 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में होनी है। इसमें पुलिस जवाब दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed