{"_id":"5c89558ebdec2214743f35c2","slug":"71552504206-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांध रेल कर्मियों ने एनपीएस का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांध रेल कर्मियों ने एनपीएस का जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। एआईआरएफ एवं एनसीआरएमयू इलाहाबाद के आवाहन पर रेल कर्मचारियों ने बुधवार को खागा रेलवे स्टेशन पर नई पेंशन नीति का विरोध जताया। सभी कर्मचारियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
एनसीआरएमयू के शाखा मंत्री करुण सिंह एवं संयुक्त मंत्री महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कर्मचारियों ने एनपीएस के विरोध में एनपीएस गो-बैक के नारे लगाए। संयुक्त मंत्री ने कहा कि पहली जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मी को पुरानी पेंशन बंद कर नई पेंशन स्कीम चालू की गई है। नई पेंशन स्कीम शेयर आधारित होने से कर्मियों को अवकाश प्राप्ति के बाद पेंशन में मिलने वाली राशि निश्चित नहीं रहेगी। केंद्र सरकार को एनपीएस को हटा देना चाहिए। यदि सरकार नहीं हटाती तो विरोध प्रदर्शन बड़े रूप में किया जाएगा। इस मौके पर सुधीर कुमार सहायक शाखा मंत्री, शशि कुमार, शैलेश राजकुमार, सूरजभान, नीरज कुमार, शान मोहम्मद खान, अनूप सिंह, अशोक यादव, श्रवण कुमार, द्वारका नाथ राय भी मौजूद रहे।