फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हाईटेंशन तार टूटी, 400 गांव की बिजली आपूर्ति बंद

हाईटेंशन तार टूटी, 400 गांव की बिजली आपूर्ति बंद

Thu, 14 Mar 2019 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार टूटी, 400 गांव की बिजली आपूर्ति बंद
असोथर(फतेहपुर)। कस्बा के उपकेंद्र की 33 केवीए हाईटेंशन लाइन का फाल्ट 24 घंटा बाद भी नहीं ठीक हुआ। उपकेंद्र के पांचों फीडर के करीब 400 गांव की बिजली सप्लाई बंद है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

राधानगर से कस्बा के उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए हाईटेंशन लाइन की तार शुक्रवार को टूट गई है। उपकेंद्र के कर्मचारी उसको अभी तक सही नहीं कर पाए हैं। इसके पांच फीडर से 400 गांव को बिजली सप्लाई होती है। करीब 350 निजी नलकूप और 15 राजकीय नलकूप से किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। टीकर गांव के किसान राजाराम मौर्य ने बताया कि मूंग बोने केे लिए खेत का पलेवा कर रहे थे। बिजली आपूर्ति बंद होने से आधे खेत में पलेवा हुआ है। अब फिर से पूरे खेत में पानी जाएगा। गेंडुरी गांव के आटा चक्की संचालक भोला ने बताया कि होली को लेकर आटा व तेल पेराई में भीड़ हो रही है। बिजली न आने से गेहूं व राई की बोरी पूरे कमरा में रखी हुई हैं। सरकंडी गांव के पूतीपाल ने बताया कि गेहूं की फसल में सिंचाई का रहे थे, तभी बिजली चली गई। दूसरे दिन भी सप्लाई नहीं शुरू हुई है। आधा सींचा हुआ खेत पड़ा है। एसडीओ जाहिद सिद्दीकी ने बताया कि फाल्ट सही कराने के लिए उपकेंद्र के जेई व लाइन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed