फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मजदूरों से भी कम कमाते हैं फतेहपुरिया

मजदूरों से भी कम कमाते हैं फतेहपुरिया

Sat, 09 Feb 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों से भी कम कमाते हैं फतेहपुरिया
फतेहपुर। गंगा-यमुना के बीच बसे दोआबा की धरती में भले ही कृषि ज्यादातर लोगों का मुख्य आय का साधन हो, लेकिन सरकारी आंकड़ों में जिले के लोगों की औसत वार्षिक आमदनी मजदूरों से भी कम हैं। क्षेत्र के शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी के विधान परिषद में उठाए मुद्दे में सरकार की ओर यह तथ्य प्रकाश में लाया गया। बताया गया कि आम लोगों की रोजमर्रा की औसत आमदनी मात्र 112 रुपये है। यह मनरेगा मजदूर से भी 63 रुपये कम है।
विज्ञापन


विधान परिषद के सत्र में शिक्षक विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने तारांकित प्रश्न संख्या तीन में पूछा कि प्रयागराज, झांसी और चित्रकूट मंडलों के जिलों में प्रति व्यक्ति औसत आय क्या है। जवाब में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने तीनों मंडलों के सारे जनपदों के प्रति व्यक्ति की औसत आय बताई। फतेहपुर का नंबर आने पर डिप्टी सीएम ने बताया कि यहां के प्रति व्यक्ति की औसत वार्षिक आय 40,705 रुपये है। इस हिसाब से
विज्ञापन


प्रतिदिन की आय 112 रुपये और मासिक आमदनी 5250 रुपये है। जबकि सिर्फ मनरेगा योजना की ही बात कर लें तो इससे प्रति व्यक्ति को प्रतिदिन 175 रुपये, मासिक 5250 रुपये और वार्षिक 63,875 रुपये आमदनी हो जाती है। शिक्षक विधायक के औसत आय बढ़ाने के लिए शुरू प्रयासों पर उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सिर्फ इतना बोले कि सरकार प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है और सीमित संसाधनों के अतिरिक्त निजी क्षेत्र से निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से नीतियां बनाई गई हैं। सरकार की ओर से यह जवाब अर्थ एवं सांख्यकी विभाग की सर्वे रिपोर्ट और आंकड़ों के आधार पर दिया गया है। वहीं जनपद स्तर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय से इन आंकड़ों की हकीकत पता करने की कोशिश की गई तो वहां कोई रिकार्ड ही नहीं मिला। इस संबंध में डीईएसटीओ रामसनेही का कहना है कि उनके पास राज्य के आंकड़े हैं, लेकिन जिले का आंकड़ा मौजूद नहीं है।
मजदूरों से भी कम कमाते हैं फतेहपुर के बाशिंदे
विधानसभा परिषद में क्षेत्र के शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने उठाया मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed