{"_id":"5aa412694f1c1b68248b476c","slug":"61520702057-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसी दमकल व एफएसओ की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसी दमकल व एफएसओ की गाड़ी
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शहर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। अतिक्रमण और ट्रैफिक सिस्टम खराब होने से आए दिन लोग जाम से जूझ रहे हैं। शनिवार को शहर के वर्मा तिराहा में जाम लगने से दमकल और एफएसओ की गाड़ी फंस गईं। हालांकि ट्रैफिक सिपाही एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल करा सके।
वर्मा तिराहा से हरिहरगंज और आईटीआई रोड को जाने वाले मार्ग में अतिक्रमण है। दोपहर में यहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में दमकल की गाड़ी भी फंसी रही। जाम में फंसे दो पहिया और पैदल जाने वाले लोग तो इधर उधर से निकल गए लेकिन चार पहिया वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई। शहर के ज्वालागंज बस स्टाप के पास, लालाबाजार, चौक, जिला अस्पताल के बाहर, बाकरगंज में जाम लग जाता है।