{"_id":"5a7749e04f1c1ba4268b8700","slug":"61517767136-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएगी यूरिया और डीएपी की रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएगी यूरिया और डीएपी की रैक
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। यूरिया, डीएपी की किल्लत से जूझ रहे किसानों को अब राहत मिल जाएगी। फूलपुर से 2663.5 मीट्रिक टन यूरिया और पारादीप से 2709 मीट्रिक टन डीएपी की रैक आ रही है। सोमवार को रेलवे रैक प्वाइंट पर यूरिया आ जाएगी।
रबी फसल की बुआई के बाद से पीसीएफ के गोदाम खाली पड़े हैं। डेढ़ महीना पहले आई यूरिया चार दिन में खत्म हो गई। फिर फूलपुर से इफ्को की यूरिया ट्रकों से आती रही, लेकिन इस खाद से इफ्को किसान सेवा केंद्र के गोदाम भी नहीं भरे जा सके। रबी फसल में दो महीने के इस सीजन में ट्रक से आने वाली यूरिया 8-10 समितियों में ही गई है। करीब 60-65 समितियों में खाद न होने से तालाबंद है। सचिव पहले समिति के चुनाव और अब संघ के चुनाव में लगे हैं। अधिकारियों की लापरवाही से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्राइवेट दुकानों से अधिक दाम में खाद खरीद कर फसलों में छिड़काव कर रहे हैं।
इफ्को क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने बताया कि सोमवार को दोपहर तक यूरिया की रैक आ जाएगी। समितियों में रैक प्वाइंट से ही खाद भेज दी जाएगी। बाद में गोदाम में भेजी जाएगी। इसके बाद डीएपी की रैक खाली कराई जाएगी।