{"_id":"59b43d674f1c1bfb7f8b57ae","slug":"61504984423-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए डीएम ने लिया चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए डीएम ने लिया चार्ज
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर।
नवागंतुक डीएम कुमार प्रशांत ने शनिवार की दोपहर जिले का कार्यभार संभाल लिया। वे मातहत अफसरों से मिले और ट्रेजरी में चार्ज लेकर कोषाधिकारी से हाल जाना। महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते कार्यालय बंद थे। मीडिया से बातचीत में डीएम ने कहा कि वे कानून व्यवस्था, शासन की प्राथमिकता को तवज्जो देंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कलक्ट्रेट के दफ्तर में डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य और शिक्षा विकास की पहली सीढ़ी होती हैं। इन दोनों विभाग पर जमीनी स्तर से काम करना प्राथमिकता होगी। स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
शिक्षकों को समय से नियमित स्कूलों में जाकर पढ़ाना होगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी से बातचीत कर कानून व्यवस्था को और चुस्त किया जाएगा। अपराधी, भूमाफिया, अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
नए डीएम ने लिया चार्ज
शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को देंगे विशेष तवज्जो