फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   6,000 spouses took honor nidhi benefit, will be recovered now6,000 spouses took honor nidhi benefit, will be recovered now

Fatehpur News: 6,000 पति-पत्नी ने लिया सम्मान निधि लाभ, अब होगी वसूली

Wed, 02 Jul 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
6,000 spouses took honor nidhi benefit, will be recovered now6,000 spouses took honor nidhi benefit, will be recovered now
फतेहपुर। जनपद के कई किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ गलत तरीके से लिया। पति और पत्नी दोनों ने नियमों को दरकिनार करते हुए लाभ उठाया। ऐसे 6 हजार किसानों को चिह्नित करके अब उनसे धनराशि वसूलने की नोटिस भेजी गई है।
विज्ञापन

जनपद में अक्तूबर 2024 से फार्मर रजिस्ट्री हो रही है। दो लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई। रजिस्ट्री में सामने आया कि 2,121 मृत किसानों के नाम पर उनके आश्रित सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। ज्वाइंट अकाउंट होने के कारण कुछ किसानों की मौत होने के बाद भी राशि इसी खाते में आती रही, जिसका खुलासा फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद हुआ। वहीं कुछ मृतक किसानों के खाते के डेबिट कार्ड पारिवारिक लोगों के पास होने के कारण वह खाते में आई धनराशि निकालते रहे।
विज्ञापन

इसी तरह 652 ऐसे किसान हैं जो इनकम टैक्स के दायरे में आने के बाद भी लाभ ले रहे हैं। इन सभी ने अब तक कुल मिलाकर करीब 53.80 लाख रुपये की सम्मान निधि का लाभ उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 42.60 लाख रुपये की वसूली की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभाग से अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी कर शेष राशि जल्द लौटाने का निर्देश दिया गया है। कृषि उपनिदेशक सतेंद्र सिंह ने बताया कि 6,000 पति-पत्नी में से अब केवल पति या पत्नी एक को ही लाभ मिलेगा। दोनों द्वारा ली गई धनराशि की वसूली की जाएगी। कृषि विभाग ने अपील की है कि किसान स्वयं जांच करें कि वह इस योजना के पात्र हैं या नहीं। अगर किसी ने अनजाने में लाभ लिया है, तो वे निर्धारित पोर्टल या कृषि कार्यालय के माध्यम से राशि वापस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed