फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   59 cattle recovered in animal smuggling raid, eight arrested

Fatehpur News: पशु तस्करी धरपकड़ में 59 मवेशी बरामद, आठ गिरफ्तार

Thu, 25 May 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 25 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
59 cattle recovered in animal smuggling raid, eight arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। मुख्यमंत्री के आदेश पर बुधवार रात पशु तस्करों के वाहनों की चेकिंग के लिए पुलिस हाईवे पर उतरी। शहर क्षेत्र हाईवे से चार और कल्यानपुर से एक मवेशियों लदा ट्रक पकड़ा गया। अलग-अलग पांच मुकदमे दर्ज हुए। कुल 59 मवेशी बरामदगी और आठ तस्करों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। क्षमता से अधिक मवेशी ट्रकों में पाए गए। ट्रकों के आरोपी चालक और खलासियों पर पशु क्रूरता अधिनियम की कार्रवाई की गई। पुलिस ने ट्रकों को सीज किया है।

सदर कोतवाली के एसआई अनीश शुक्ला ने मवेशियों लदा ट्रक नउवाबाग हाईवे से पकड़ा। ट्रक से 12 भैंस, भैंसा बरामद हुए। ट्रक को सीज किया गया। ट्रक चालक मेराज निवासी अटाला थाना खुल्दाबाद प्रयागराज और खलासी अदनान निवासी असरौली थाना पुरामुफ्ती प्रयागराज को पकड़ा गया।
विज्ञापन

दूसरा ट्रक लखनऊ बाईपास से बाकरगंज चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश ने पकड़ा। ट्रक चालक मो. फारुक निवासी झपिया पो. बमरौली थाना धूमनगंज और खलासी अफसर निवासी महल गली थाना खुल्दाबाद प्रयागराज पकड़े गए। ट्रक से11 भैंस, भैंसा बरामद हुए। ट्रक को सीज कर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा ट्रक कोतवाली एसएसआई संतोष कुमार ने लोधीगंज ओवरब्रिज से पकड़ा। ट्रक से चालक कलीम को गिरफ्तार किया गया। चालक कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के मलिकपुर सहेबा का रहने वाला निकला। ट्रक से 12 मवेशी बरामद किए गए। चौथा ट्रक एआरटीओ चौकी इंचार्ज बृजेंद्र कुमार माथुर ने एआरटीओ कार्यालय के पास से पकड़ा। प्रयागराज पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र वाजिदपुर निवासी रफी अहमद को गिरफ्तार किया गया। ट्रक में 12 मवेशी बरामद किए गए।

उधर, कल्यानपुर बड़ौरी टोल प्लाजा से मवेशियों लदा ट्रक पकड़ा गया। ट्रक चालक शमशेर आलम निवासी महमदपुर थाना कोखराज जिला कौशांबी और खलासी महबूब निवासी नेवारी थाना कराली कौशांबी को गिरफ्तार किया। ट्रक से 12 भैंस बरामद की गई। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। मवेशियों को ट्रकों में ओवरलोड ठूंसकर भरे थे। पशु क्रूरता के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। चालक और खलासियों को निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed