{"_id":"2e03e59066933d3e8b93b2789952eb28","slug":"58-1-percent-of-voters-made-fortunes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"58.1 प्रतिशत मतदाता बने भाग्यविधाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58.1 प्रतिशत मतदाता बने भाग्यविधाता
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के चौथे चरण के चुनाव में 58.1 प्रतिशत मतदाताओं ने 1636 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया। ऐरायां ब्लाक में 61.8 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि विजयीपुर व धाता ब्लाक में मतदान का प्रतिशत 56.3 व 56.2 रहा।
संवेदनशील मतदान केंद्रों में पुलिस का पहरा देखते बना। पीएसी व आरएएफ के जवान बराबर रूट मार्च करके जनता को निर्भीक होकर मतदान केंद्र आने की राह दिखाते रहे। सांप्रदायिक आग में झुलसे ऐरायां ब्लाक के मंडवा गांव में जगह-जगह फोर्स तैनात मिला।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम राजीव रौतेला व एसपी राजीव मेहरोत्रा की टीमें व्यवस्था का आंकलन करती रहीं। खागा तहसील क्षेत्र के ऐरायां, धाता व विजयीपुर ब्लाक क्षेत्र में आखिरी चरण के चुनाव में मौसम के करवट लेने के बावजूद मतदाता घरों से सुबह से ही निकल कर मतदान केंद्रों का रुख करने लगे थे।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों के बाहर लगे प्रत्याशियों के बस्तों में शाम तक मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। प्रत्याशियों के एजेंट मतदान केंद्र पहुंचने वाले मतदाताओं पर टकटकी लगाए देखे गए। संवेदनशील मतदान केंद्रों में खासकर सुरक्षा के इंतजाम तगड़े नजर आए। इन केंद्रों में सब इंसपेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी तैनात किए गए थे।
इसके अलावा पीएसी व आरएएफ के जवान भी बराबर निगाहेें गड़ाए थे। चुनाव की सुचिता को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम राजीव रौतेला व एसपी राजीव मेहरोत्रा भी तीनों ब्लाकों का दौरा करते रहे। दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के मामले में सुर्खियों में आए मंडवा गांव में पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
आखिरी चरण के चुनाव में 3 लाख 78 हजार 29 मतदाताओं में 58.1 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान करके जिला पंचायत के 168 व क्षेत्र पंचायत के 1468 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। ऐरायां ब्लाक के कुल एक लाख 20 हजार 809 मतदाताओं में 61.8 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।
विजयीपुर ब्लाक के एक लाख 29 हजार 900 मतदाताओं के सापेक्ष 56.3 प्रतिशत मतदाता वोट के लिए घरों से निकले। धाता ब्लाक के एक लाख 27 हजार 320 मतदाताओं में 56.2 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।