फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   57.09 voters fulfilled their responsibility in the great festival of democracy

Fatehpur News: लोकतंत्र के महाउत्सव में 57.09 मतदाताओं ने निभाई अपनी जिम्मेदारी

Wed, 22 May 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 22 May 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
57.09 voters fulfilled their responsibility in the great festival of democracy
फतेहपुर। मतदान के सोमवार को जारी वोटिंग प्रतिशत में बदलाव हुआ है। देर शाम तक वोटिंग होने के बाद देर रात तक मिलान करने के बाद मंगलवार को फाइनल वोटिंग का प्रतिशत जिला निर्वाचन से जारी किया गया है। कुल मतदान 57.09 प्रतिशत हुआ है, जबकि सोमवार को 56.90 प्रतिशत जारी किया गया था।
विज्ञापन

जिले में 19,38,563 मतदाता है। इसमें पुरुष 10,40,411 और महिलाएं 8,98,102 हैं। ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 50 है। इसमें 11,06,690 मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर मतदान किया। पुरुष मतदाताओं में 5,77,964 और महिला में 5,28,716 ने मतदान में हिस्सा लिया। वहीं, 10 ट्रांसजेंडरों ने भी लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भूमिका अदा की। लोकसभा में कुल मतदान 57.09 प्रतिशत हुआ ये मतदान प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव के 56.62 मतदान प्रतिशत से 0.47 प्रतिशत अधिक है। इसमें महिलाओं की भूमिका निर्णायक साबित होगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में विधानसभावार मतदान की स्थिति
विधानसभा पुरुष महिला ट्रांसजेंडर कुल प्रतिशत
जहानाबाद 98533 85802 00 184335 58.32
बिंदकी 96709 87870 03 184582 57.86
सदर 108681 97477 04 206162 55.91
अयाहशाह 80491 73463 00 153954 54.92
हुसैनगंज 91712 88900 01 180613 58.61
खागा 101838 95204 02 197044 56.92
कुल 577964 528716 10 1106690 57.09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed