फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   भाकियू की बैठक में बिजली और पानी का मुद्दा छाया रहा

भाकियू की बैठक में बिजली और पानी का मुद्दा छाया रहा

Wed, 21 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
भाकियू की बैठक में बिजली और पानी का मुद्दा छाया रहा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। भाकियू की नहर कालोनी में बुधवार को बैठक हुई। किसानों ने बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं उठाई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनके अधिकार दिलाए जाएंगे। भाकियू का एक-एक कार्यकर्ता किसानों की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगा।

भाकियू जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। रबी में गेहूं की सिंचाई और जायद फसल की तैयारी करने वाले किसान बिजली की अघोषित कटौती से परेशान हैं। बिजली न आने से सिंचाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर फुंकने पर किसानों को उपकेंद्र व अधिकारियों के चक्कर लगाना पड़ता है। महीना बीतने के बाद ट्रांसफार्मर सही कराया जाता है। ऐसे में किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि 17 मार्च को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों की समस्याएं बताई गई हैं। बिजली के बढ़े दाम वापस लेने, बिजली बिल का सरचार्ज माफ करने और ब्लाकों से डार्कजोन हटाने के विषय पर चर्चा हुई है। इसके अलावा किसानों को गेहूं खरीद में बोनस देने व घुमंतू मवेशियों का हल निकालने की चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है कि इन बिंदुओं पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान पर अधिकारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान अपने गेहूं को क्रय केंद्र में बेचें। क्रय केंद्र में गेहूं की कटौती की जाती है तो भाकियू किसानों की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर प्रीतम सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक उत्तम, प्रवीण सिंह, नवल पटेल, रामसहांय पटेल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed