{"_id":"5aac0f124f1c1b8f778b5e11","slug":"51521225490-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवों को नहीं मिला ढुलाई का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवों को नहीं मिला ढुलाई का भुगतान
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पीसीएफ के क्रय केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान, गेहूं की खरीद करने वाले केंद्र प्रभारियों को ढुलाई और कमीशन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे समिति के केंद्र प्रभारियों में असंतोष है। सचिव संघ भुगतान न करने पर आगे की गेहूं खरीद का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
साधन समिति सचिव परिषद शाखा के महामंत्री नेकपाल सिंह ने बताया कि पिछले साल अंदौली, देवरी, मुरांव, सीतापुर, गाजीपुर, बहुआ, सरकी, बकेवर और पधारा समिति में गेहूं की खरीद हुई थी। सचिवों ने क्रय केंद्र से एफसीआई गोदाम तक ट्रकों से खरीदा हुआ गेहूं भेजा है। भाड़ा सचिवों ने भुगतान किया है। कार्यदायी संस्था ने अभी तक भाड़ा नहीं दिया है। क्रय केंद्र में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं का कमीशन भी सचिवों को नहीं मिला है।
ढुलाई और कमीशन का भुगतान न होने से सचिव परेशान ह3ै। धान की खरीद में सीतापुर और सातों के केंद्र प्रभारियों का भुगतान नहीं हुआ है। कई साल से सचिवों को वेतन नहीं मिल रहा है। खाद बिक्री और गेहूं, धान की खरीद के कमीशन से सचिव परिवार का खर्च चला रहे हैं। इसका भुगतान न करने से सचिवों को अपने बच्चों की पढ़ाई और अन्य खर्च को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। अपै्रल में बच्चों का एडमीशिन और नए सत्र की कापी, किताब खरीदनी हैं। भुगतान कराने के लिए डीएम को ज्ञापन दिया गया है। इस मौके पर सचिव राजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, दिनेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, रामआसरे यादव, रंगपाल वर्मा, ज्ञान सिंह मौजूद रहे। पीसीएफ प्रबंधक रफीक सिद्दीकी ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-ढुलाई व कमीशन का भुगतान होने से सचिवों में असंतोष