फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मौसम ने फिर मारी पलटी, कांपे लोग

मौसम ने फिर मारी पलटी, कांपे लोग

Thu, 25 Jan 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मौसम ने फिर मारी पलटी, कांपे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। मौसम के मिजाज गुरुवार को अचानक तल्ख हो गए। सुबह कोहरे के साथ चली शीतलहरी से जनजीवन प्रभावित रहा। ठंड के कारण लोग कंपकंपाते दिखाई दिए। सड़क किनारे स्कूल वाहन का इंतजार कर रहे बच्चे ठिठुर रहे थे। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकली।

गुरुवार सुबह कोहरा रहा। सुबह से ही फर्राटा भरने वाली सड़कों पर चहलकदमी कम रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस था। यही गुरुवार को गिरकर अधिकतम 23 व न्यूनतम आठ डिग्री पर पहुंच गया। सड़क पर कामकाजी तबका और स्कूली बच्चे ही ज्यादा नजर आए।
विज्ञापन


शादीपुर चौराहा में बच्चे सर्दी से जूझते हुए स्कूली वैन की राह तकता दिखा। गैस गोदाम रोड पर एक स्कूली बच्चा अपनी मां के आंचल में दुबका दिखाई दिया। स्कूलों में मौसम की पलटी की वजह से उपस्थिति पर भी असर पड़ा। सर्दी में तेजी आने से कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह टहलने वाले नहीं निकले
गुरुवार की सुबह कोहरा और शीतलहरी चलने से टहलने वाले कम निकले। ज्यादातर घरों में दुबके रहे। पार्कों की चहल-पहल पर भी असर दिखा। आईटीआई मैदान में सुबह आठ बजे रोज की तरह जुटने वाली भीड़ नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed