फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   50 thousand people in darkness due to transformer fault

ट्रांसफार्मर में फाल्ट से 38 हजार की आबादी प्रभावित

Sun, 10 Jan 2021 07:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
50 thousand people in darkness due to transformer fault
खखरेरू कनपुरवा पावर हाउस का खराब ट्रांफार्मर - फोटो : FATEHPUR
खखरेरू। कनपुरवा विद्युत उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फाल्ट के कारण खराब हैं। ऐसे में कस्बा व कोट फीडर से बिजली आपूर्ति दो दिनों से ठप है।
विज्ञापन

इस कारण 50 हजार लोग अंधेरे में जीवन जी रहे हैं। वहीं 75 किसानों के ट्यूबवेल बंद होने से एक ओर सिंचाई तो दूसरी ओर कस्बे की जलापूर्ति ठप है।
उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में शनिवार सुबह अचानक तेल का रिसाव शुरू हो गया और धुंआ निकलने लगा। इस पर उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बंद करके अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर अवर अभियंता आदित्य कुमार तिवारी उपकेंद्र पहुंचे और ट्रांसफार्मर से जुड़े हाईटेंशन लाइन के तार खुलवाए। इसके बाद मकैनिक बुलाकर ट्रांसफार्मर को सही कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर के बाद ट्रांसफार्मर सही हुआ और फीडरों से जुड़े गांव की केबिल खोल कर आपूर्ति चालू की गई। आधा घंटे में फिर से ट्रांसफार्मर की बुसिंग से तेल रिसाव शुरू हो गया।
रविवार दोपहर से उपकेंद्र के अवर अभियंता व मकैनिक ट्रांसफार्मर सही करने में लगे हैं, लेकिन देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
उपकेंद्र के इस ट्रांसफार्मर से 75 ट्यूबेवल के अलावा 10 आटा चक्की, तेल पेराई की मशीन और कस्बा में लगे लघु उद्योग ठप पड़े हैं। वहीं कस्बे की जलापूर्ति बंद है होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
सरकारी हैंडपंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। बिजली न आने से ट्यूबवेल भी बंद पड़े हैं। किसान आनंद मिश्रा ने कहा कि गेहूं की फसल सींचना है, लेकिन दो दिन से बिजली नहीं आ रही है।
वैसे भी दिन में तीन से चार घंटे ही बिजली मिलती है। इससे कुछ सिंचाई होती रहती है, लेकिन दो दिन से सिंचाई का काम पूरी तरह से बंद है। कस्बा के अशोक कुमार निर्मल ने कहा कि घर में लगे इन्वर्टर चार्ज नहीं हैं। शाम होते ही घर में अंधेरा हो जाता है। बच्चे शाम को पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
कस्बा के अलावा चचीड़ा, खखरेरू कस्बा, लोहारपुर, शिवपुरी, कल्ली, बदनमऊ, चकिया, बैरी, घरवासीपुर, गाजीपुर, परवेजपुर, दामपुर, मनकापुर समेत करीब 50 गांव की बिजली बंद है।

उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव हो रहा है। उसे ठीक करने का काम किया जा रहा है। रविवार को अन्य फीडरों से बिजली काट कर कस्बा व कोट फीडर में तीन घंटे बिजली आपूर्ति दी गई है। ताकि लोग पानी भर सकें और उनके इन्वर्टर चार्ज हो सकें। ट्रांसफार्मर देर शाम को सही करा दिया गया है। रात तक बिजली आपूर्ति होने की संभावना है। - आदित्य कुमार तिवारी, अवर अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed