{"_id":"6ac2a77df6431d8d8e0a3361","slug":"497-crore-will-improve-the-arrangements-of-the-district-hospital-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163785-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 4.97 करोड़ से सुधरेंगी जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 4.97 करोड़ से सुधरेंगी जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए शासन से 4.97 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। बजट से अस्पताल परिसर का मरम्मतीकरण, रंगाई-पुताई समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। बजट स्वीकृत होने के बाद परिसर को व्यवस्थित और बेहतर बनाने की कवायद शुरू की जाएगी।
जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में भवन की दीवारों, छतों और अन्य हिस्सों की मरम्मत के साथ रंगाई-पुताई कराई जाएगी। वार्डों और भवन के अन्य हिस्सों में मरम्मतीकरण के अलावा प्लास्टर, फर्श व अन्य निर्माण संबंधी कार्य भी कराए जाने की योजना है। खराब प्लास्टर और टूटी फर्श को दुरुस्त कराया जाएगा। इससे अस्पताल परिसर साफ-सुथरा और व्यवस्थित नजर आएगा।
मरीजों के लिए वार्डों और अन्य स्थानों को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। भवन की मरम्मत और सुविधाओं में सुधार होने से मरीजों और तीमारदारों को राहत मिलेगी। कार्य पूरा होने के बाद जिला अस्पताल का भवन पहले की अपेक्षा अधिक बेहतर नजर आएगा।
विज्ञापन
बजट की स्वीकृति हो चुकी है। बजट आते ही जिला अस्पताल के मरम्मतीकरण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
- डाॅ. राजेश कुमार, सीएमएस।