{"_id":"5fe22d048ebc3e3b6a747fc6","slug":"46-farmers-who-have-advanced-farming-will-be-honored-fatehpur-news-knp601533239","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नतशील खेती करने वाले 46 किसानों को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नतशील खेती करने वाले 46 किसानों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बुधवार को 46 उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें धान, गेहूं के अलावा आलू, परवल, मछली पालन और पशुपालन करने वाले किसान शामिल किए गए हैं। इसका आयोजन विकास भवन सभागार में होगा।
गेहूं की खेती में असोथर के सूरजदीन सिंह पहले स्थान, तेलियानी ब्लाक के खानपुर निवासी जितेंद्र बहादुर सिंह को दूसरे नंबर का पुरस्कार दिया जाएगा। धाता ब्लाक के खरसेड़वा गांव निवासी महिला किसान मालती देवी को चने की खेती में पहला स्थान व मलवां के लहंगी गांव निवासी शिवराज सिंह को दूसरे स्थान के लिए चयन किया गया है।
ऐरायां के होरीलाल सिंह को धान की खेती में पहला स्थान व असोथर के निर्मला देवी को दूसरे नंबर का पुरस्कार मिलेगा। उर्द की खेती करने वाले असोथर ब्लाक के मवइया गांव निवासी शिवभूषण को पहला और खजुहा के भारतपुर गांव निवासी मनफूल को दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
परवल की खेती में मलांव गांव के किसान सुरेंद्र सिंह पटेल, मलवां ब्लाक के दूलापुर गांव के किसान देवेंद्र कुमार को मधुमक्खी पालन, हथगाम के अचाकापुर गांव के किसान हनुमान प्रसाद को आलू में, विजयीपुर के गढ़ा निवासी अमरेश कुमार को केला में पहला पुरस्कार मिलेगा।
मुस्तफापुर के किसान ज्ञानवती को केला में, भगौनापुर के किसान आलोक कुमार को आम की बाग, पपरेंदा के किसान बच्चीलाल को शंकर मिर्च और मेवली बुजुर्ग के किसान विजय बहादुर सिंह को आलू में दूसरा पुरस्कार मिलेगा।
भगवंतपुर के किसान मनोज कुमार को सूकर पालन, असवार तारापुर के किसान जयसिंह को गाय पालन, नसीरपुर बेलवारा के किसान राजेंद्र बहादुर सिंह को गाय पालन में, अस्ती गड़रियनपुरवा के देवराज पाल को भेड़ पालन में पहला पुरस्कार मिलेगा।
कलाना के रमेश चंद्र, चक मोहद्दीपुर के पुष्पेंद्र को बकरी पालन व रामपुर भरखना के हरिसहांय तिवारी को मुर्रा भैंस पालन में दूसरा पुरस्कार मिलेगा। उप कृषि निदेशक बृजेश सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे से किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।