फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   4.50 lakh rupees fine in drink and drive campaign

Fatehpur News: ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान में 4.50 लाख रुपये का जुर्माना

Sun, 10 May 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
4.50 lakh rupees fine in drink and drive campaign
फतेहपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रविवार को पुलिस ने जिलेभर में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभिन्न टोल प्लाजा और हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित कटोघन टोल प्लाजा पर सीओ खागा दुर्गेशदीप की मौजूदगी में टीएसआई अवधेश कुमार सिंह और खागा सीसी टीम प्रभारी कृष्ण कुमार ने चेकिंग अभियान चलाया। जिंदपुर टोल प्लाजा पर यातायात प्रभारी निरीक्षक केशरी प्रसाद और ललौली सीसी टीम प्रभारी एरिस पटेल ने कार्रवाई की। बड़ौरी टोल प्लाजा पर टीएसआई बृजेश तिवारी और कल्यानपुर थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने वाहन चालकों की जांच की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान नशे में वाहन चलाने वाले 30 चालकों के ई-चालान कर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 18 अन्य वाहन चालकों के भी ई-चालान किए गए। इन पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान एक डंपर को सीज भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed