{"_id":"5a831fd04f1c1ba0268b9f0e","slug":"41518542800-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नक्शा बनवाए शहर में खड़े तमाम मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नक्शा बनवाए शहर में खड़े तमाम मकान
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में बिना नक्शा बनवाए लोगों ने भवन खड़े कर लिए हैं। कई अधबने हालत में हैं। डीएम कुमार प्रशांत ने मंगलवार को अफसरों के साथ बैठक में कहा कि जिले में अब यह नहीं चलने वाला। भवन बनाना है तो उसका नक्शा भी पास होना चाहिए। उन्होंने विभाग को बिना नक्शा वाले भवनों का सर्वे कर नक्शा बनाने का निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि पहले नगर पालिका क्षेत्र का सर्वे किया जाए। जो मकान बन गए हैं, उनका नक्शा बनाया जाए। इसके बाद यही काम नगर पंचायत क्षेत्रों में भी होगा। नगर क्षेत्र में जो सरकारी जमीन पड़ी हैं, उनकी पैमाइश कराकर सुरक्षित कराएं। सार्वजनिक उपयोग में सरकारी जमीन को लाया जाए। जो जमीन विवादित है, उनका सर्वे कराकर पात्र व्यक्ति को मालिकाना हक दिलाएं। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर सीडीओ एसपी आनंद, उप जिलाधिकारी अवनीश राय, पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता अरुण कुमार, अनिल कुमार भी मौजूद रहे।