फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   4050 metric tonnes of fertilizers allocated for 91 sales centers including cooperative societies

Fatehpur News: सहकारी समितियों समेत 91 बिक्री केंद्रों के लिए 4050 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित

Thu, 18 Dec 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
4050 metric tonnes of fertilizers allocated for 91 sales centers including cooperative societies
फतेहपुर। किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए जिले में यूरिया की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जनपद की 89 सहकारी समितियों समेत 91 बिक्री केंद्रों के लिए 4050 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक का आवंटन किया गया है। इनमें से 23 समितियों पर 556 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति कर वितरण भी शुरू करा दिया गया है। शेष समितियों पर गुरुवार तक यूरिया उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में एआर कोऑपरेटिव और जिला प्रबंधक पीसीएफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन समितियों में आवंटित यूरिया के सापेक्ष धनराशि जमा नहीं कराई गई है वहां गुरुवार तक अनिवार्य रूप से धनराशि जमा कराई जाए ताकि आपूर्ति में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को उर्वरक बिक्री केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी उर्वरक विक्रेता किसानों को केवल पॉश मशीन के माध्यम से ही यूरिया का वितरण करें। प्रत्येक किसान को बिक्री की रसीद अनिवार्य रूप से दी जाए। साथ ही यूरिया के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग न करने के निर्देश भी दिए गए। ऐसा होने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने बताया कि उर्वरक वितरण में अनियमितता बरतने पर एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त किया गया है जबकि दो विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। 15 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हित से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed