फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   4036 estudiantes abandonaron el examen el primer da del examen de la junta

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही 4036 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 25 Mar 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
4036 estudiantes abandonaron el examen el primer da del examen de la junta
जीआईसी में परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) परीक्षा में पहले दिन बिलंदा और थरियांव परीक्षा केेंद्रों पर पहली पाली में दूसरे की जगह परीक्षा देते दो लोग पकड़े गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। पहले दिन हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 4036 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल में 34305 व इंटरमीडिएट में 28620 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए 113 केन्द्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए कक्षों में सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों को तलाशी ली गई। गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल में प्रारंभिक हिंदी एवं इंटर में सैन्य विज्ञान का पेपर था। पहली पाली में हाईस्कूल के 2631 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर की सामान्य हिन्दी का पेपर था। इसमें 1405 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहली पाली में थरियांव स्थित सरला देवी श्रीराम इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा में होरीलाल के स्थान पर बाबूलाल परीक्षार्थी बनकर आया था। सचल दल ने प्रवेश पत्र से मिलान कर उसे दबोच लिया। इसी तरह बिलंदा केओपी यादव इंटर कालेज में प्रथम पाली में ही अखिलेश कुमार की जगह फैजल अगाई परीक्षा देते पकड़ा गया। केंद्र प्रभारियों ने दोनों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व आब्जर्वर समेत अफसरों ने किया निरीक्षण
पहले दिन डीएम अपूर्वा दुबे, आब्जर्वर विनय कुमार गिल समेत तीनों तहसीलों के एसडीएम व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकार्डर व परीक्षा कक्षों की वस्तुस्थिति देखी।

प्रवेश पत्र न मिलने से भी हुई समस्या
हथगाम में मदरसा अलहुदा हाईस्कूल के तीन बच्चे प्रवेशपत्र न मिलने के कारण परीक्षा नहीं दे सके। प्रधानाचार्य ने बताया कि पंजीकरण करा दिया गया था लेकिन प्रवेश पत्र न आने के कारण बच्चे परीक्षा में नहीं बैठ सके।

विद्या निकातन इंटर कालेज में छात्राओं की तलाशी लेतीं  शिक्षिका। संवाद

विद्या निकातन इंटर कालेज में छात्राओं की तलाशी लेतीं शिक्षिका। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed