{"_id":"64418dad4b941ad42d05ee44","slug":"40-thousand-people-yearned-for-electricity-for-five-hours-fatehpur-news-c-12-1-191240-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 40 हजार लोग पांच घंटे बिजली के लिए तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 40 हजार लोग पांच घंटे बिजली के लिए तरसे
विज्ञापन
फतेहपुर। केबल फुंकने से आबूनगर उपकेंद्र पांच घंटे बंद रहा। उपकेंद्र बंद होने से करीब 40 हजार की आबादी पांच घंटे बिना बिजली के रही। इसके बाद आपूर्ति लगातार सुचारू नहीं हो पाई। देर रात तक आने जाने का सिलसिला जारी रहा। इससे लोग परेशान हो गए। पानी की भी किल्लत हुई।
गुरुवार की दोपहर 12:35 बजे रेलवे ट्रैक के समीप बिजली केबल में फाल्ट हो गया। इससे आबूनगर उपकेंद्र बंद हो गया। उपकेंद्र बंद होने से नउवाबाग, शादीपुर, नासिरपीर, अस्ती, पटेलनगर, सिविल लाइन, कलक्ट्रेट कालोनी, आबूनगर, रेडइया, आवास विकास, पठान मोहल्ला समेत कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली आपूर्ति बंद होने से भीषण गर्मी में लोग पसीना-पसीना हो गए। शाम तक बिजली नहीं आने पर पानी की भी समस्या हुई। नलों से पानी नहीं निकला।
इस दौरान कचहरी आए वादकारियों को पीने के पानी के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंखे व कूलर बंद होने से गर्मी में महिलाएं और बच्चे झुलस गए। इस बीच बिजली आपूर्ति बंद होने का कारण जानने के लिए लोग अधिकारियों का फोन मिलाते रहे, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। शाम 5:40 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन कुछ मिनट बाद बिजली कट होने लगी। ये सिलसिला रात 7:30 बजे तक चलता रहा। इसके बाद बिजली सप्लाई चालू हो पाई।
विज्ञापन
बीएसएनएल ब्राडबैंड आठ घंटे से बंद
शहर में बीएसएनएल का ब्राडबैंड सेवाएं लगातार बाधित हो रही हैं। गुरुवार को पिछले आठ घंटे ब्राडबैंड बंद है। अधिकारी अबतक फाल्ट नहीं खोज पाए हैं। हर दिन बिजली कटौती होते ही ब्राडबैंड बंद हो जाता है। बीएसएनएल की लचर सेवाओँ से उपभोक्ता परेशान हैं।
......................
बयान:-
रेलवे ट्रैक के पास 33 हजार का केबल भस्ट होने के कारण आबू नगर उपकेंद्र ब्रेकडाउन हो गया था। कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर केबल जोड़कर आपूर्ति शुरू की है।
राजमंगल सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम