फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   38.75 lakh fraud on the pretext of selling the attached house, FIR against two

Fatehpur News: कुर्क मकान बेचने का झांसा देकर 38.75 लाख की ठगी, दो पर प्राथमिकी

Fri, 23 Jan 2026 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
38.75 lakh fraud on the pretext of selling the attached house, FIR against two
जहानाबाद (फतेहपुर)। बैंक से कुर्क किए गए मकान का सौदा कराने का झांसा देकर 38 लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहानाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी अमरीश ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात कानपुर जिले के नौबस्ता निवासी अरुण कुमार तिवारी से हुई थी। अरुण ने आवास विकास नौबस्ता निवासी राकेश गुप्ता और रवि गुप्ता का नौबस्ता पुलिया के पास स्थित मकान बेचने की बात कही। इसके बाद वह अरुण के साथ राकेश और रवि के घर गया। यहां सात मार्च 2023 को एक करोड़ 50 लाख रुपये में मकान का सौदा तय हुआ।
विज्ञापन

अमरीश के अनुसार बयाने में एक लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये दो चेकों से दिए गए। इसके बाद 23 मार्च को 3.50 लाख रुपये आरटीजीएस, 40 हजार रुपये ऑनलाइन, रिश्तेदारों से ऑनलाइन 2.62 लाख रुपये और 6.75 लाख रुपये नकद दिए। इसके अलावा राकेश और रवि उसके घर से पांच बार में 15 लाख रुपये नकद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अमरीश ने मकान का बैनामा कराने की बात कही तो टालमटोल शुरू कर दी गई। बाद में जानकारी हुई कि संबंधित मकान बैंक से ऋण लेकर अदायगी न करने पर कुर्क किया जा चुका था और वर्ष 2018 में बैंक ने उसे 93 लाख रुपये में अजीत सिंह को बेच दिया था।

धोखाधड़ी का पता चलने पर अमरीश ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में रवि और राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed