फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   35 bigha wheat crop reduced to ashes due to fire

Fatehpur News: आग लगने से गेहूं की 35 बीघा फसल राख

Sun, 21 Apr 2024 03:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
35 bigha wheat crop reduced to ashes due to fire
हुसैनगंज। आग लगने से गेहूं की 35 बीघा फसल जलकर राख हो गई। दमकल की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सहिमापुर उन्नौर गांव में शनिवार दोपहर अचानक फसल में आग लग गई। किसानो के बंधे पड़े गेहूं के बोझ भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीण आग पर काबू पाने को दौड़े, लेकिन विकराल आग के आगे कुछ भी न बचा सके। दमकल के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर लेखपाल कृष्ण कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव के राम मिलन, रज्जन, जगतपाल सिंह, फूल सिंह, धुन्ना सिंह गौर, धर्मपाल, रमेश, दिलीप पटेल, दहाड़े, नरेंद्र की कुल 35 बीघा गेंहू की फसल जली है।

---------
आग लगने से दो बीघा फसल जली
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के उमरौड़ी कल्यानपुर में शनिवार दोपहर को फसल में अचानक आग लग गई। उमरौड़ी कल्यानपुर निवासी ननकू यादव की एक बीघा, हरिपाल के एक बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग पर जल्द काबू पा लिया। आग बुझने के बाद दमकल मौके पर पहुंची। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed