फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   डीएम के निरीक्षण में बदहाल मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं

डीएम के निरीक्षण में बदहाल मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं

Fri, 08 Mar 2019 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण में बदहाल मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं
फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए प्रशासनिक अमले की टीम गांव-गांव दौड़ी। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए खुद जिलाधिकारी संजीव सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता पहुंचे। निरीक्षण औचक होने के कारण डीएम के सामने अस्पताल की हकीकत सामने आ गई। चिकित्सक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल से नदारद मिले। कुछ तो उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर गायब थे। इस व्यवस्था पर डीएम ने नाराजगी जताई। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर पहुंची। यहां भी स्वास्थ्य सेवाएं अपने आप में बीमार मिलीं।
विज्ञापन


खखरेरू प्रतिनिधि के अनुसार निरीक्षण के दौरान डीएम को अस्पताल में दैनिक पंजीकरण रजिस्टर नहीं मिला। क्षेत्र में बुखार फैले के बावजूद अस्पताल में दवाओं का बेहद अभाव पाया गया। डॉ. किरन सिंह, डॉ. मोहम्मद कलीम, डॉ. शिव शंकर यादव, कर्मचारी बलराम, तपन, प्रीति, सरोज गौतम, यूनानी में अजय त्रिवेदी और फार्मासिस्ट भानू सिंह अनुपस्थित रहे। बड़े पैमाने पर अस्पताल से डाक्टरों और कर्मचारियों के गायब रहने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार सदर विदुषी सिंह सीएचसी हुसैनगंज पहुंची। यहां उन्होंने गंदगी देखकर साफ-सफाई के निर्देश दिए। खागा प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार खागा चंद्रशेखर यादव ने धाता सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां एक चिकित्सक और चार स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित रहे। अस्पताल की
विज्ञापन


अव्यवस्थाओं पर तहसीलदार ने प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार बिंदकी तहसीलदार प्रमेश श्रीवास्तव ने सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरा, कैंटीन और प्रसूताओं की भोजन व्यवस्था देखी। तहसीलदार ने स्टाक कक्ष खुलवाया तो वहां पान-मसाले और गुटखे का अंबार मिला। जिसे उन्होंने जब्त करवा लिया। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के अनुपस्थित पाए जाने पर सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सभी अनुपस्थित लोगों को नोटिस देकर उनका स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है और उनके वेतन आहरण पर रोक लगाई जा रही है। जवाब आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 19- सीएचसी स्टाफ का उपस्थित रजिस्टर देखते डीएम संजीव सिंह
डीएम के निरीक्षण में बदहाल मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं
- अनुपस्थित रहे डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed