{"_id":"5a341d854f1c1b59678c2533","slug":"31513364869-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज प्रबंधक व वरिष्ठ सहायक में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज प्रबंधक व वरिष्ठ सहायक में ठनी
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने में मची खींचतान को लेकर एक कालेज प्रबंधक और डीआईओएस दफ्तर के वरिष्ठ सहायक में ठन गई है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं।
वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार दोपहर अपनी जान का खतरा बताते हुए एसपी दफ्तर मे शिकायती पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने हरिश्चंद्र सिंह इंटर कालेज सिहाड़ी पट्टी के प्रबंधक मनोज कुमार यादव पर आरोप लगाया है।
उधर, प्रबंधक मनोज कुमार यादव ने शाम को वरिष्ठ सहायक पर आरोप लगा डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह को पांच सूत्री शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि परीक्षा का कार्य लिपिक शैलेंद्र गुप्ता को आवंटित है पर, वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार श्रीवास्तव का पूरा कब्जा है। ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों को मानक के विपरीत मान्यता दिलाई गई है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों में छात्र आवंटन में हेराफेरी हुई है। प्रमाण में कुछ विद्यालयों के नाम भी प्रमाण सहित दिए गए हैं। प्रतिकूल रिपोर्ट वाले स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाने का भी आरोप है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराने के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।
कालेज प्रबंधक और वरिष्ठ सहायक में ठनी
दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप