{"_id":"6afb4d25bf205d0a5c0e6be0","slug":"womans-naked-body-found-in-graveyard-suspected-case-of-rape-and-murder-fatehpur-news-c-217-1-fth1020-166470-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कब्रिस्तान में नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कब्रिस्तान में नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के आशापुर स्थित कब्रिस्तान के जंगल में रविवार सुबह महिला का नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। वह 13 नवंबर से लापता थी। शव के पास दवाओं के पर्चे, दवाएं और जांच रिपोर्ट मिलने के साथ ही कुछ दूरी पर खाई में एक चप्पल भी मिला है। परिस्थितियों को देखते हुए परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।
रविवार तड़के करीब चार बजे एक ग्रामीण खेत में पानी लगाने के लिए ट्यूबवेल से पाइप बिछाने जा रहा था। तभी कब्रिस्तान के जंगल में नग्न अवस्था में क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का शव देखकर वह घबरा गया और घर लौट आया। सुबह उसने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। एक युवक ने महिला की पहचान बहन के रूप में की।
भाई ने बताया कि बहन 13 नवंबर को आशापुर स्थित आरएस वर्मा अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी थी। घटनास्थल पर शव से कुछ दूरी पर उसके दवाओं के पर्चे, दवाएं और जांच रिपोर्ट पड़ी मिलीं।
विज्ञापन
पास की खाई में एक चप्पल भी मिला। महिला का चेहरा उसी की साड़ी से लिपटा था और साड़ी गले में कसी हुई थी। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजन ने आशंका जताई कि महिला को जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।
बड़े भाई ने बताया कि बहन औंग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की ग्रामीण शाखा से रुपये निकालने भी गई थी। मोबाइल में रिचार्ज न होने के कारण पहले उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। रविवार को रिचार्ज कराने के बाद फोन की घंटी तो बज रही थी, लेकिन मोबाइल महिला के पास नहीं मिला।
महिला की शादी करीब 25 वर्ष पहले थानपुर निवासी एक युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति की सड़क हादसे में मौत के बाद वह बड़े भाई के साथ रहती थी।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, सीओ बिंदकी प्रियांक जैन, एसओजी टीम और बकेवर थाने की पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।