{"_id":"6afb4d7e123fdbe27e011114","slug":"outrage-erupts-as-well-remains-open-following-youths-death-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-166530-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक की मौत के बाद कुआं न बंद होने से भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक की मौत के बाद कुआं न बंद होने से भड़का आक्रोश
विज्ञापन
जाफरगंज। क्षेत्र में खुल पड़े कुएं में गिरने के बाद टेलर मास्टर की मौत के बाद भी उसे बंद नहीं किया गया है। इससे परिजन और ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल के एक ओर खुला सूखा कुआं और दूसरी ओर सड़क से सटा गहरा तालाब था। इसके बावजूद दोनों स्थानों पर बैरिकेडिंग नहीं कराई गई। यहां पास में मेला भी लगता है। इसके बाद भी इस खतरे को नजरअंदाज किया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि यदि बैरिकेडिंग की गई होती टेलर मास्टर नरेंद्र की बच सकती थी। लोगों का आरोप है कि ठेके के पास में करीब दो बिस्वा खाली जमीन पर मेला कमेटी की ओर से मटन, चिकन और बिरयानी की दुकानें लगवाई गई थीं। यहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था।
विज्ञापन
ऐसे में पुलिस को पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। रामाकांत दीक्षित, घनश्यामदास गुप्ता, अविनाश पांडेय, मनोज सोनकर और आशु सोनी समेत कस्बेवासियों ने दो मिनट का मौन रखकर नरेंद्र को श्रद्धांजलि दी।
मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रधान चंद्र किशोर ने बताया कि मेले में अपनी क्षमता के अनुसार सभी जरूरी व्यवस्थाएं कराई गई थीं। नरेंद्र की मौत की घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
जिम्मेदार कमेटी नहीं बनी तो कॉलेज परिसर में नहीं लगेगा मेला :
पंडित नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रबंधक शिवांश दीक्षित ने कहा कि टेलर मास्टर की मौत से उसका परिवार उजड़ गया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जिम्मेदार मेला कमेटी का गठन नहीं हुआ तो विद्यालय परिसर में आयोजन के लिए मैदान नहीं दिया जाएगा।