{"_id":"6afb4ccc9e3c3437310a6a5b","slug":"sixth-convicted-in-dcm-drivers-murder-case-also-gets-life-imprisonment-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-166520-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या के छठवें दोषी को भी उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या के छठवें दोषी को भी उम्रकैद
विज्ञापन
फतेहपुर। डीसीएम चालक की हत्या कर इंजन ऑयल लूटने के करीब छह साल पुराने मामले में छठवें दोषी को भी अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
एएसजे/एफटीसी-द्वितीय न्यायालय ने सोमवार को गोविंद सिंह निवासी परिहारन का डेरा मजरे मवैया थाना कल्यानपुर को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास और 66 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। इस मामले में पांच अन्य दोषियों को पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है।
अभियोजन के अनुसार, कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बडौरी निवासी रामआसरे डीसीएम चलाते थे और वाहन से इंजन ऑयल की ढुलाई करते थे। 10 नवंबर 2020 की रात बेटे नीरज साहू ने फोन किया तो मोबाइल बंद मिला।
तलाश के दौरान 12 नवंबर को बिंदकी क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। परिजन ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान रामआसरे के रूप में की। इसके बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान डीसीएम और उसमें लदा इंजन ऑयल भी गायब मिला। पुलिस विवेचना में सामने आया कि आरोपियों ने चालक को शराब पिलाने के बाद वाहन और मोबाइल लूट लिया था।
इसके बाद उसे जंगल ले जाकर फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। वाहन को मुनीरगंज के पास जंगल में खड़ा कर केमिकल बेचने की तैयारी थी। मामले में कुल छह आरोपी थे। इनमें से पांच को पहले ही अदालत सजा सुना चुकी है। अब छठवें दोषी गोविंद सिंह को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।