{"_id":"6afb4ca70ff08aeaea0e9979","slug":"questions-raised-over-quality-of-22-crore-road-project-gravel-found-loose-during-inspection-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-166526-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 22 करोड़ की सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, जांच में उखड़ी मिली गिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 22 करोड़ की सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, जांच में उखड़ी मिली गिट्टी
विज्ञापन
किशनपुर। रारी से गढ़ा कोट मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी के आरोप लगे हैं। करीब 22 करोड़ से 10 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अरविंद कुमार ने पहुंचकर करीब दो किलोमीटर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गिट्टी उखड़ी मिली। उन्होंने ठेकेदार को खामियां दूर कर मानकों के अनुरूप निर्माण कराने के निर्देश दिए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में रोलर का पर्याप्त इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। मिट्टी पर ही डस्ट डालकर काम कराया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीण अतर सिंह, पप्पू निषाद, राजू, जय सिंह, फूलचंद्र, आलोक सिंह और राजन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। अवर अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां मिली हैं, उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं।