फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   3.15 lakh voters may be left out of voter list

Fatehpur News: वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं 3.15 लाख मतदाता

Sat, 13 Dec 2025 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
3.15 lakh voters may be left out of voter list
फतेहपुर। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में 3,15,223 मतदाता ऐसे चिह्नित किए गए हैं जिनके नाम मतदाता सूची से हट सकते हैं। इनमें मृतक, वर्षों से अनुपस्थित, दूसरे जनपदों में बस चुके लोग और शादी के बाद दूसरे जनपद पहुंचीं महिलाएं शामिल हैं। ये जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन और मैपिंग की जा रही है। यह प्रक्रिया पहले 11 दिसंबर तक पूरी होनी थी। इसे बढ़ाकर 26 दिसंबर किया गया है। एडीएम के अनुसार अब तक 99 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन


जिले में 61,239 मृतक मतदाता, 76,752 वे मतदाता जो 5 से 10 वर्ष पूर्व यहां रहते थे लेकिन अब अनुपस्थित हैं और 1,45,887 ऐसे मतदाता मिले जो जनपद में नौकरी कर रहे थे पर अब अन्य स्थानों पर बस गए हैं। दो स्थानों पर नाम दर्ज होने वाले 28,431 मतदाता भी चिह्नित किए गए हैं जबकि 2,914 ने अभी तक गणना प्रपत्र वापस नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर ये 3,15,223 मतदाता जिले की कुल संख्या का 16.31 प्रतिशत हैं। इनके नाम मतदाता सूची से हट सकते हैं। एडीएम ने बताया कि मैपिंग का कार्य जारी है और आगे नोटिस जारी कर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


खागा और बिंदकी विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर कार्य पूरा

विधानसभा क्षेत्र खागा और बिंदकी में एसआईआर कार्य पूरा हो चुका है। अब मैपिंग करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार अचलेश सिंह ने बताया कि एसआईआर का काम पूरा होने के बाद मैपिंग कराई जा रही है। कुछ मतदाताओं के शेष गणना प्रपत्रों को भी भरने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed