{"_id":"5948225a4f1c1b614b8b46c5","slug":"31497899610-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सैंपल लेने पहुंची टीम को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में सैंपल लेने पहुंची टीम को दौड़ाया
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में सैंपल लेने पहुंची टीम को दौड़ाया
- अब पुलिस की मौजूदगी में होगी छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
असोथर।
कस्बे में एक किराना की दुकान में सैंपल भरने गई खाद्य सुरक्षा की टीम को किराना संचालक की पत्नी और बेटी ने दौड़ा लिया। टीम ने भाग कर किसी तरह जान बचाई।
सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर अनिल कटियार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदकी सुभाष तिवारी कस्बे में रमेश साहू के किराना की दुकान में छापेमारी करने गए थे। यहां जब वह सैंपल भरने जा रहे थे इसी दौरान दुकानदार की पत्नी सीमा और बेटी रीतू ने शोर मचाते हुए टीम को दौड़ा लिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया और कई दुकानों के शटर गिर गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके को भांपते हुए भाग गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर अनिल कटियार ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रिपोर्ट दी गई है। अब पुलिस की मौजूदगी में छापेमारी की जाएगी।