फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   30 quintals of contaminated sweets were destroyed in Khaga.

Fatehpur News: खागा में 30 क्विंटल दूषित मिठाई नष्ट कराई

Tue, 25 Aug 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
30 quintals of contaminated sweets were destroyed in Khaga.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया। सोमवार को खागा क्षेत्र में कुल 30 क्विंटल दूषित मिठाई नष्ट की गई। सहायक आयुक्त वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने सतनरैनी गांव के एक मिठाई कारखाने का निरीक्षण किया। यहां मिल्क केक, बर्फी और छेना रसगुल्ला की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। विभाग ने छेना, मिल्क केक, बर्फी और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए। वहां से 134 किलोग्राम रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज कर करीब 10 क्विंटल दूषित मिठाई नष्ट की गई। कोडरपुर के पिताम्बरा कोल्ड स्टोरेज से भी रक्षाबंधन के लिए रखी 20 क्विंटल मिठाई नष्ट कराई गई। कारखाना संचालक को सुधार नोटिस जारी कर उसे बंद करा दिया गया। कार्रवाई में एसडीएम खागा अश्वनी पांडेय और सीओ रवि सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed