{"_id":"6929fa5ec04c337c3406249d","slug":"278-lakh-electricity-consumers-will-benefit-from-the-relief-scheme-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-144704-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राहत योजना से 2.78 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राहत योजना से 2.78 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद के बड़े बिजली बकायेदार अब राहत योजना के तहत लाभान्वित होंगे। जिले में कुल 2.78 लाख बिजली बकायेदार हैं जो तीन चरणों में लागू होने वाली इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
प्रदेश सरकार ने बकायेदारों को राहत देने के लिए योजना की घोषणा की है। जिन उपभोक्ताओं ने मई 2025 तक अपना बकाया बिल जमा नहीं किया है वे इस योजना के दायरे में आएंगे।
योजना के तहत पहला चरण एक से 31 दिसंबर, दूसरा चरण एक से 31 जनवरी और तीसरा चरण एक से 28 फरवरी तक चलेगा। इन चरणों में बकायेदारों को मूल बिजली बिल और सरचार्ज दोनों पर छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
दो किलोवाट तक के घरेलू और एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकते हैं। बकाया बिल मासिक किस्तों में भी जमा किया जा सकता है।
प्रथम चरण में 100 प्रतिशत सरचार्ज और 25 प्रतिशत मूलधन में छूट मिलेगी। दूसरे चरण में 20 प्रतिशत और तीसरे चरण में 15 प्रतिशत मूल बकाया पर छूट दी जाएगी।