{"_id":"65f74c8bbe7264a79b042356","slug":"25-thousand-withdrawn-from-maulanas-account-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-112699-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मौलाना के खाते से 25 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मौलाना के खाते से 25 हजार निकाले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। सराय चौक स्थित मस्जिद के मौलाना मोहम्मद बेलाल का डेबिट कार्ड बदलकर तीन युवकों ने 25 हजार रुपये पार कर दिए। रुपये निकालने का मैसेज मोबाइल पर पहुंचने के बाद मौलाना को धोखाधड़ी का पता लगा। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की हे।
सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के बहेरा सादात गांव निवासी मोहम्मद बेलाल खागा चौक सराय स्थित मस्जिद में मौलाना हैं। वह रविवार सुबह करीब 11 बजे खागा जीटी रोड चेयरमैन आवास के सामने लगे बीओबी के एटीएम बूथ पर पहुंचे। एटीएम पर पीछे से तीन युवक पहुंचे। दो युवक पीछे खड़े हो गए।
मौलाना ने बताया कि कार्ड लगाकर पासवर्ड डाला, किसी वजह से रुपये नहीं निकले। पीछे खड़े दोनों युवक आगे आ गए और रुपये निकालने में मदद का झांसा देकर कार्ड ले लिया। युवकों ने कार्ड मशीन में लगाने के बाद निकाल लिया। रुपये मशीन में न होने की बात कहकहर निकल गए। उसे दूसरा कार्ड थमा गए।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे के बाद मोबाइल पर दस-दस हजार व पांच हजार रुपये खाते से निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखकर कार्ड चेक किया। कार्ड किसी और का था। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।