फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   25 crores will be spent on the repair of Asni Ganga bridge

Fatehpur News: असनी गंगा पुल की मरम्मत पर 25 करोड़ होंगे खर्च

Tue, 19 Aug 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
25 crores will be spent on the repair of Asni Ganga bridge
फोटो-21-असनी गंगा पुल में बैरेकेटिंग। संवाद
फतेहपुर। जनपद को रायबरेली से जोड़ने वाला असनी गंगा पुल की जल्द ही मरम्मत शुरू होगी। पुल की जर्जर हालत और सुरक्षा खतरे को देखते हुए 25 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत की योजना बनाई गई है। यह कार्य फिलहाल वाराणसी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया में है।
विज्ञापन

लगातार बारिश और वर्षों की अनदेखी के चलते पुल की संरचना कमजोर हो चुकी है। सेंटर रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) की रिपोर्ट में पुल को क्षतिग्रस्त बताते हुए भारी वाहनों के लिए खतरनाक घोषित किया गया। इसके बाद एनएचएआई ने प्रशासनिक निर्देश पर पुल को लोहे के एंगल से सील कर दिया।
विज्ञापन

पुल दो महीने से बंद है, जिससे लालगंज और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को डलमऊ गंगा पुल का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रशासन ने सात मील के पास से रूट डायवर्ट कर वाहनों को डलमऊ रोड की ओर भेजना शुरू कर दिया है। भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सप्ताह एनएचएआई की वाराणसी टीम ने मौके पर निरीक्षण कर मरम्मत की स्थिति का आकलन किया। उपनिबंधक तकनीकी अर्जुन सिंह ने बताया कि 25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed