फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   25 bigha crop of burnt wheat in front of the ARTO office

एआरटीओ दफ्तर के सामने जली गेहूं की 25 बीघे फसल

Tue, 11 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
25 bigha crop of burnt wheat in front of the ARTO office
नेशनल हाईवे किनारे खेतों में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। एआरटीओ दफ्तर के सामने सोमवार दोपहर आग से गेहूं की करीब 25 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आंखों के सामने फसल जलती देख किसान रो पड़े। आग के साथ उनके अरमान भी धू-धू कर जल गए। किसी ने कर्ज लेकर फसल बोई थी तो कोई फसल की आय से बहुत कुछ करने का सपना संजोए था। आग की लपटें जैसे-जैसे बढ़ती जा रही थीं, किसानों के हौसले पस्त होते जा रहे थे। दमकल पौन घंटे लेट पहुंची। हालांकि उसने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इससे कई किसानों की फसल बच गई। पेट्रोलपंप की ओर बढ़ रही आग को समय रहते काबू में करने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन


यह वाकया दोपहर साढ़े 12 बजे का है। भिटौरा बाईपास के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे गेहूं की लहलहाती फसल अचानक जलने लगी। तेज हवा चलने से आग की लपटें एक खेत से दूसरे खेत को चपेट में लेतीं र्गईं। बिजौली, मूसेपुर गांव के किसान अपनी हिम्मत भर आग की लपटों को रोकने की कोशिश कर रहे थे। हर तरफ चीख-पुकार मची थी। लोग यूपी 100 और 101 नंबर पर कॉल कर रहे थे। वहां से बार-बार यही कहा जा रहा था कि अभी दमकल नहीं है, आ जाए तो भेजते हैं। हाथ में अरहर और बेशरम के हरे डंडे के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे किसानों के साथ पेट्रोल पंप कर्मी भी अपने पानी टैंक से बचाव कार्य में जुटे। दमकल की गाड़ी देर से आने से किसानों और पेट्रोलपंप कर्मियों को काफी जूझना पड़ गया। फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई। इसके बाद दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed