{"_id":"6a4561e5fa2d570c9b0c6265","slug":"24-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-building-a-tin-shed-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157787-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: टिनशेड निर्माण का झांसा देकर ठगे 24 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: टिनशेड निर्माण का झांसा देकर ठगे 24 लाख
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में फैक्टरी संचालक को टिनशेड निर्माण का झांसा देकर 24 लाख रुपये ठग लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के एक प्लाइवुड इंडस्ट्रीज के संचालक दिनेश गोलयान ने पुलिस को बताया कि फैक्टरी के नवीनीकरण और टिनशेड निर्माण के लिए उत्तराखंड प्रांत के ऊधम सिंह नगर जिले के आर्यनगर काशीपुर की निर्माण कंपनी के संचालक मुजम्मिल हुसैन से 44 लाख में 13 जून 2023 को एग्रीमेंट किया था। आरोप है कि टिनशेड का कार्य सही तरीके से नहीं किया गया और अधूरा छोड़ दिया गया।
काम पूरा न होने पर एग्रीमेंट के अनुसार मुजम्मिल हुसैन ने रकम लौटाने की बात कही। इस पर वह टालमटोल करने लगा। कुछ दिन पहले रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।