फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   महिलाओं को राजनीति में सम्मान देना कांग्रेस की देन-विद्या नेगी

महिलाओं को राजनीति में सम्मान देना कांग्रेस की देन-विद्या नेगी

Wed, 13 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को राजनीति में सम्मान देना कांग्रेस की देन-विद्या नेगी

विज्ञापन
फतेहपुर। महिला कांगे्रस कमेटी की मंगलवार को जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें ब्लाक अध्यक्षों को बूथ स्तर पर कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर युद्धस्तर पर गांव-गांव में भ्रमण करने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने को कहा।

बुलेट चौराहा के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय समन्वयक विद्या नेगी ने कहा कि ब्लाक व बूथ स्तर पर चुनाव के पहले कमेटी बना ली जाए। पार्टी की नीतियों को लोगों को बताएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ही महिलाओं का सम्मान बरकरार है। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं को कांग्रेस ने ही सम्मान देने का काम किया है। कांग्रेस की सरकार में ही 33 फीसदी सहभागिता दी गई है। मुख्य अतिथि अनुपमा रावत ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश भ्रमण कर रही हूं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, प्रदेश अध्यक्ष साउथ जोन दीपिका कपूर, प्रियदर्शनी, सरिता सेंगर, पूर्व सांसद राकेश सचान, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल, शिवाकांत तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed