फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   दलालों पर रहेगी नजर, लगेंगे अतिरिक्त सीसी कैमरे

दलालों पर रहेगी नजर, लगेंगे अतिरिक्त सीसी कैमरे

Tue, 20 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
दलालों पर रहेगी नजर, लगेंगे अतिरिक्त सीसी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। इटावा एआरटीओ कार्यालय में बीते दिनों रुपये और सोना मिलने के बाद दो अधिकारियों की गिरफ्तारी का भय जिले के दफ्तर में भी आ गया है। मंगलवार को यहां अफरातफरी का माहौल रहा। पटलों पर भी इटावा कांड की चर्चा होती रही। इधर, एआरटीओ ने कार्यालय में दलालों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। यहां तक कह दिया गया है कि दलाल के साथ आए तो काम ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। दलाल न घुसें और निगरानी हो सके इसके लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू हुई है।

एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाना हो या फिर परमिट जारी कराना हो बिना दलालों के हस्तक्षेप के काम होना मुश्किल है। कई बार जिलाधिकारी कुमार प्रशांत भी दलालों पर रोक लगाने के निर्देश दे चुके हैं। मंगलवार को कार्यालय परिसर में लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र जमा करने वालों की भीड़ रही। आलम यह रहा कि कार्यालय के आसपास की दुकानों पर और गेट के बाहर दलाल सक्रिय दिखे।
विज्ञापन


दूसरी ओर एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी का कहना है कि कार्यालय में दलालों के प्रवेश पर रोक है। मातहतों को भी इनसे दूर रहने की सख्त हिदायत दे दी गई है। कोई संलिप्त मिला तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। कार्यालय गेट के आसपास और कार्यालय में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिससे दलाल पकड़ में आ सके। पकड़े गए दलालों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed