फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   साढ़े सात लाख से बनेंगे पांच जगह पिंक शौचालय

साढ़े सात लाख से बनेंगे पांच जगह पिंक शौचालय

Sat, 10 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
साढ़े सात लाख से बनेंगे पांच जगह पिंक शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद शहर में साढ़े 17 लाख की लागत से पिंक शौचालयों का निर्माण कराएगी। इन शौचालयों का उपयोग सिर्फ महिलाएं ही कर सकेंगी। शहर के पांच मोहल्लों में इन्हें बनाने की योजना है। प्रत्येक शौचालय में पांच सीटें होंगी, जिससे एक साथ पांच महिलाएं शौच जा सकेंगी। आधुनिक सुविधाओं वाले इन शौचालयों के अंदर ही स्नानागार भी होगा।

भारत स्वच्छता मिशन के तहत महिलाओं को खुले में शौच जाने से रोकने के लिए नगर पालिका विशेष रूप में महिलाओं के लिए शौचालयों का निर्माण कराएगी। इन शौचालयों का नाम पिंक शौचालय दिया गया है। कम से कम स्थान में निर्मित होने वाले पिंक शौचालयों में पांच सीटें होंगी। अंदर ही वाशबेसिन के साथ आधुनिक सुविधाओं वाला स्नानागार भी होगा। इसमें टब के साथ ही फव्वारे के इंतजाम होंगे। दीवारें, खिड़की, दरवाजों में खूबसूरत सीनरी पेंट से बनाई जाएंगी। ऊपर पानी का टैंक जिसमें पानी भरने की व्यवस्था होगी। सभी सीटों पर सीधे पानी की आपूर्ति के इंतजाम होंगे।
विज्ञापन


शौचालय की लागत प्रति सीट 70 हजार रुपये की दर से होगी। इस तरह से एक स्थान पर शौचालय निर्माण में साढ़े तीन लाख खर्च होगा। शासन से निर्देश प्राप्त होते ही नगर पालिका परिषद स्थान चिह्नित करने में जुट गया है। नगर पालिका पिंक शौचालयों के निर्माण के लिए ईसान पुरवा, गंगानगर कालोनी, अरबपुर, आबूनगर रेडइया, चौक बाजार स्थान की खोज में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में नहीं हैं क्रियाशील शौचालय
शहर में इन दिनों नगर पालिका का एक भी सामुदायिक शौचालय चालू नहीं है। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टाप को छोड़ दिया जाए, तो महिला पुरुष किसी के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। अमृत योजना के तहत बनाए गए 11 शौचालय अभी तक चालू नहीं हो पाए हैं। इनमें जलापूर्ति की व्यवस्था न होने के कारण तालाबंदी है।


जल्द शुरू होगा निर्माण
ईओ रश्मि भारती ने बताया कि पिंक शौचालयों का निर्माण जल्द ही शुरू कराया जाना है। ग्राम समाज लिपिक को चिह्नित मोहल्लों में जमीन की खोज करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण में महिलाओं के लिए पांच स्थानों में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद जरूरत पड़ने में संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed