{"_id":"5a75f0c84f1c1b0a7b8b4d05","slug":"21517678792-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधानगर उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधानगर उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर की बढ़ेगी क्षमता
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभाग ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाना शुरू कर दिया है। राधानगर विद्युत वितरण खंड में लगे 160 एमवीए की क्षमता बढ़ाकर 200 एमवीए की जाएगी। इसके लिए संबंधित उपकेंद्रों को रोस्टिंग के अनुसार बिजली सप्लाई की जाएगी।
यह बिजली आपूर्ति 18 फरवरी तक रोस्टिंग के अनुसार उपभोक्ताओं को मिलेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका रोस्टर भी जारी कर दिया है। उपकेंद्रों को तीन ग्रुपों में बांटा गया है। इसमें ग्रुप ए में हुसैनगंज, गाजीपुर, किशनपुर, शाह, रावतपुर उपकेंद्रों से उपभोक्ताओं को सुबह पांच से दोपहर एक बजे तक बिजली सप्लाई की जाएगी। इसके बाद शाम को पांच से रात एक बजे तक आपूर्ति दी जाएगी। इसी प्रकार ग्रुप बी के थरियांव, खागा रूरल, चुरियानी, सिठौरा, महिचा मंदिर उपकेंद्र से सुबह नौ से शाम पांच बजे तक फिर रात नौ से भोर पांच बजे तक आपूर्ति दी जाएगी।
इसी प्रकार ग्रुप सी में खखरेरू, सुल्तानपुर घोष, हथगाम, राधानगर, मलवां को दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक और रात एक बजे से सुबह नौ बजे तक बिजली दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता आरआर सिंह ने बताया कि राधानगर उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का काम शुरू हो गया है इसलिए यह व्यवस्था की गई है।