{"_id":"594976ae4f1c1b35188b45d9","slug":"21497986734-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदी का रंग उतरने से पहले ही छिना सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदी का रंग उतरने से पहले ही छिना सुहाग
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही छिना सुहाग
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र की नवविवाहिता सुमन से सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने वाले छोटेलाल बीस दिन में ही सारे नाते तोड़कर चले गए। इनकी मंगलवार को कानपुर में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। यह पत्नी संग कानपुर में रिश्तेदार के घर घूमने गए थे।
छोटेलाल (22) कल्यानपुर थाने के गजोधरखेड़ा ग्राम पंचायत के मजरे मदोखीपुर गांव निवासी सियाराम निषाद के बेटे थे। इनकी पड़ोसी गांव करनपुर निवासी कल्लू निषाद की बेटी सुमन के साथ 31 मई को शादी हुई थी। छोटेलाल पत्नी व साली निशा को लेकर सोमवार को कानपुर महाराजपुर थाने के नागापुर निवासी साढ़ू वीरेंद्र के यहां घूमने गए थे।
दोनों परिवारों के लोग मंगलवार को नागापुर किनारे नदी में नहाने चले गए। नहाते समय छोटेलाल कापैर फिसल गया। गहराई में जाने से वह डूब गए। करीब तीन घंटे बाद पुलिस व ग्रामीणों की मशक्कत से शव को बाहर निकाला जा सका। कानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
- पत्नी संग कानपुर गए युवक की डूबकर मौत